Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर करना होगा लोगों को जागरूक: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 22, 2024 Tags: , , , , ,

-लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

BOL PANIPAT , 22 फरवरी। आगामी आम लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक करने की तैयारियों के संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 को वे गंभीरता से लें व जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं उनका ठीक प्रकार से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि हमें पिछले लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान कम मतदान के कारण पर मंथन करना है व मतदान के प्रतिशत को कैसे बढाया जाए इसके प्रयास करने होंगे। कम मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जो स्वीप गतिविधियों की योजना बनाई गई है उन पर गंभीरतापूर्वक कार्य करने की जरूरत है। उपाुक्त ने स्वीप-व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा चुनावी भागीदारी को खंड स्तर की कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिये।
  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मॉडल मतदान केंद्रों का विवरण भी जुटाने के अलावा 20  प्रतिशत मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन भी करना सुनिश्चित करने के भी आदेश दिये।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील,गंभीर मतदान केन्द्रों का विवरण भी जुटाने के अलावा रैलियों और होर्डिंग्स के लिए स्थानों की पहचान भी सुनिश्चित करनी है। मतदान केन्द्रों के लिए रूट चार्ट और असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर का विवरण भी तैयार करना सुनिश्चित करना है। फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 का कार्य (समय रेखा 7, 15, 30 दिन) की अवधि में सुनिश्चित किया जाए। जो वृद्ध मतदाता 100 की आयु के हैं या उनसे पार कर चुके हैं उन मतदाताओं का सत्यापन भी किया जाए।
    उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इसे साधारण ना ले व इसपर गंभीरता से कार्य करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त पंकज,एसडीएम मनदीप, सीटीएम टीना पौशवाल, डीडीपीओ, तहसीलदार अजय सैनी, अनिल शर्मा, वीरेंद्र तहसीलदार सुदेश राणा आदि मौजूद रहे।

Comments