Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु करियर वार्ता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 30, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 30 जनवरी। रोजगार विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश भर में 31 जनवरी तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सहायक रोजगार अधिकारी कुमारी विनीता की अध्यक्षता में वीरवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, पानीपत में व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु करियर वार्ता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कुमारी विनीता ने विद्यार्थियों को लोक सेवाएं क्या होती हैं एवं इनकी तैयारी कैसे की जाती है, के बारे में जागरूक किया गया।
सहायक रोजगार अधिकारी कुमारी विनीता ने अपने वक्तव्य में कहा कि लोक सेवाएं क्या होती हैं और इसमें कौन – कौन सी सेवाएं आती हैं इस परीक्षा में बैठने के लिए परीक्षार्थी की क्या योग्यता होनी चाहिए। परीक्षा का एग्जाम पैटर्न व् एक परीक्षार्थी इस परीक्षा को कितनी बार दे सकता है, के बारे में चर्चा की।
अधिकारी ने बताया की लोक सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु किन महत्वपूर्ण बातो का ध्यान रखना चाहिए व् सोशल मीडिया कैसे इस परीक्षा के लिए उपयोगी है। बच्चो ने इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अंत में अन्य परीक्षाओ के सम्बन्ध में अपने सवाल जवाब किए। इस अवसर पर वंदना, व्याख्याता आदि मौजूद रहे।

Comments