Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


जूट के थैलों और पॉली बैग की खुली नीलामी 15 फरवरी को की जाएगी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 3, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 3 फरवरी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जितेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी समालखा के कार्यालय में आगामी 15 फरवरी को प्रात: 11 बजे जूट के थैलों और पॉली बैग की खुली नीलामी की जाएगी। उच्चत्म बोलीदाता को 25 प्रतिशत राशि मौके पर ही जमा करवानी होगी और बकाया राशि चार दिन के अन्दर-अन्दर जमा करवानी होगी। जीएसटी 18 प्रतिशत अलग से देय होगा। उक्त वस्तु किसी भी कार्य दिवस में सहायक खाद्ïय एवं पूर्ति अधिकारी समालखा के कार्यालय में देखी जा सकती हैं। नीलामी कमेटी को बिना कोई कारण बताए बोली रद्ïद करने का अधिकार होगा। बोलीदाता की बोली छूटने के बाद नकारा वस्तु की अदायगी समय पर ना करने की सूरत में उसकी जमा 25 प्रतिशत राशि जब्त कर ली जाएगी।

Comments