Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंत्र एवं सरस्वती वंदना गायन की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 3, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : बसंत पंचमी के अवसर पर आई.बी. स्नातकोत्तर कॉलेज पानीपत के संगीत कला परिषद एवं संगीत विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंत्र एवं सरस्वती वंदना गायन की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन थी जिसमें प्रतिभागीयों द्वारा अपनी २ मिनट की वीडियो विभाग की ईमेल पर भेजी जानी थी। इस स्पर्धा में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी स्वरचित रचनाओं से अपनी प्रतिभा एवं सृजनशीलता का परिचय दिया। इसमें इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया सहित भारत के विभिन्न शहरों से भी प्रतिभागिता दर्ज हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शशि प्रभा मलिक ने सभी प्रतिभागियों के लिए शुभशंसा प्रेषित करते हुए उन्हें संगीत एवं अन्य कलाओं के क्षेत्र में अपनी रुचि एवं प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक सुना तथा विजेताओं की घोषणा की जिसमें सुष्मित कौर (रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज, लुधियाना) को प्रथम; धरा खरे (उत्तम गर्ल्स स्कूल, गाजियाबाद) को द्वितीय एवं प्रियंका भारद्वाज (USA) को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त कंचन (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हांसाका, हरियाणा) को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इस अवसर पर संगीत कला परिषद की संयोजिका डॉ मोनिका वर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगीत विभाग ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को संगीत के प्रति आकर्षित करने एवं उचित मार्गदर्शन एवं मंच प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है। कॉलेज कल्चरल कमेटी की संयोजिका डॉ सुनीता ढाँढा, विभागाध्यक्ष बोटनी डॉ निधान सिंह, विभागाध्यक्ष कॉमर्स डॉ सुनीत शर्मा, विभागाध्यक्ष केमिस्ट्री डॉ विक्रम, विभागाध्यक्ष संगीत वादन विभाग डॉ भगवंत कौर एवं संगीत विभाग से श्री ललित कुमार, विशाल यादव एवं श्री अमन कुमार ने भी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल सांगीतिक भविष्य की कामना की।

Comments