Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


एस.डी.इंटरनेशनल स्कूल में स्पेलेथन प्रतियोगिता का आयोजन 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 19, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड सेक्टर 6 में स्थित एस. डी. इंटरनेशनल स्कूल पानीपत में स्पेलेथन प्रतियोगिता कराई गई। उक्त प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के भाषायी ज्ञान का विकास करना था  | यह प्रतियोगिता विद्यालय के हाउसेस के बीच में रखी गई थी ; जिसमें चारों हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया था | उक्त प्रतियोगिता चार-चार भागों में विभक्त की गई थी | प्रत्येक भाग में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के शब्दों को सुन कर लिखना, बोलना व उनका अर्थ बताना तथा उनका वाक्य में प्रयोग भी करना था | जूनियर विद्यार्थियों में से शारंगा हाउस विजयी रहा तथा सीनियर विद्यार्थियों में से कौमुदकी हाउस विजयी रहा । प्रतियोगिता का मंच संचालन विद्यालय की अंग्रेजी विभाग की अध्यापिकाओं ने किया | प्राचार्या रूचि शर्मा ने बताया की इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सोचने -समझने की क्षमता को बढाती हैं | विद्यार्थियों की अपने विषय व भाषा पर अच्छी पकड बनी रहती है|

Comments