पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मतलोडा में टैलेंट हंट का आयोजन हुआ।
BOL PANIPAT : डायरेक्टर प्रोफेसर (डॉ.) राजेश गार्गी के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में 70 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने नृत्य, गायन, नाटक, गजल और कविता पाठ में अपनी प्रतिभा दिखाई। नुक्कड़ नाटक, एंकरिंग, और भाषण में भी छात्रों ने भाग लिया। मंच पर एकल, युगल और समूह प्रस्तुतियां हुईं।
डायरेक्टर प्रोफेसर (डॉ.) राजेश गार्गी ने कहा कि यह पहल नए छात्रों को कॉलेज के सांस्कृतिक मंच से जोड़ने का प्रयास है। इससे छात्रों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
ख़ुशी, अंजलि, साक्षी, तनु, सलोनी, संगीता, कुणाल, आसिफ, स्वीटी, मीनू, पायल समेत कई छात्रों ने गायन और नृत्य में प्रतिभा दिखाई। प्रोफेसर महक संधू द्वार मंच का संचालन किया गया ।
चेयरमैन सीए गौरव जैन ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भेजने का आश्वासन दिया है। उनोहने भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियो की काफी प्रशंसा की और कहा कि इस तराह के कार्यक्रम आयोजित करना बच्चों के अंदर नया कुछ करने की ललक पैदा करता है।

Comments