पानीपत जिले एन वी आर्चरी अकादमी के प्रियांशु का 14th NTPC तीरंदाजी राष्ट्रीय खेलो में हुआ चयन.
BOL PANIPAT : इंडस ग्लोबल स्कूल किनाना जींद में 24/02/25 को अंडर 15 राज्यस्तर खेलो का हुआ आयोजन । प्रतियोगिता में करनाल, पानीपत जींद, हिसार, सोनीपत, रोहतक, भिवानी,झज्जर,गुरुग्राम, फरीदाबाद,रेवाड़ी,औऱ नारनोल से लगभग 120 विद्यालयों से लगभग 500 प्रतिभागियों ने शिरकत की । प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम के लड़के व लड़कियों के लिए रिकर्व राउंड, कंपाउंड राउंड व इंडियन राउंड के इवेंट्स आयोजित किये जा गया।
इसमें पानीपत के एन वी आर्चरी अकादमी केप्रियांशु का रहा दबदबा और रास्ट्रीय खेलो मे अपना स्थान सुनिस्चित किया जो की गुंटूर आंध्र प्रदेश में 20 मार्च से 30 मार्च 2025 को आयोजित होगा ।
इस मौके पर पानीपत जिले के तिरनादजी कोच नागेश्वर वशिष्ट ने बताया कि हमारे जिले के तीरंदाज प्रियांशु का राज्य स्तर पर बहुत शानदार प्रदर्शन रहा रहा और मुझे उम्मीद है कि आगे 14 NTPC राष्ट्रीय खेल जो कि आन्ध्र प्रदेश में होने जा रहे ह वहा भी पानीपत जिले के प्रियांशु बहोत शानदार प्रदर्शन करेगा | इस मोके पर प्रियांशु की माता कुसुम और पिता जसबीर सिंह भावुक हो गये और प्रियांशु के घर पहोचने पर उससे गले से लगाकर स्वागत किया और बताया की हमारे बच्चे की मेहनत रंग ले आई |

Comments