Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय U-14 फुटबॉल खेलकूद तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुरू 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at September 1, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय U-14 फुटबॉल खेलकूद तीन दिवसीय प्रतियोगिता के लिए चयनित पुलिस लाईन, पानीपत स्थित डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा  ने दिनांक 1 सितंबर 2024 को अपने कर कमलों द्वारा खेलों का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा  ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षा विभाग से आई टीम का हार्दिक अभिनंदन किया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने कहा कि डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल के लिए हर्ष का विषय है कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा पानीपत में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ को लेकर डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक पुलिस लाईन को चुना है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर खंड शिक्षा अधिकारी  बिजेन्द्र हुडडा, क्षेत्रीय संशोधन अधिकारी विक्रम सहरावत, अधिकृत आर्थिक अधिकारी रविन्द्र सिंह आंतिल,
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी करण सिंह पूनिया, एनएसएस जिला समन्वयक सुनील मलिक, वरिष्ठ प्राचार्य जयपाल,वाणिज्य व्याख्याता कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 1 से 3 सितंबर 2024 तक स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। इस खेल-कूद प्रतियोगिता में मेवात, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, पलवल, गुरूग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, फतेहाबाद, सिरसा, रेवाड़ी,
महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर के खिलाड़ी प्रतिभागी रहेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपना शुभाशीष दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने कहा कि डीएवी संस्था डीएवी स्कूलों की स्कूल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता कराती हैं। शिक्षा के साथ खेलों के माध्यम से भी डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अपने स्कूल का नाम बुलंदियों पर पहुँच रहे हैं। हमें अपने बच्चों पर गर्व है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 2500 से 3000 प्रतिभागी शामिल रहेंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा एवं शिक्षा विभाग से आई टीम का स्कूल को सुनहरा अवसर देने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया और आश्वासन दिलाया कि स्कूल हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत रहेगा।

Comments