Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


बच्चों को शोषण से मुक्त करने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 25, 2025 Tags: , , , ,

-प्रशिक्षण शिविर में आंगनवाड़ी वर्कर सुपरवाइजर सीडीपीओ व कई अन्य ने अपने-अपने विचार साझा किए

BOL PANIPAT ,25 फरवरी।जिला सचिवालय के सभागार में मंगलवार को दोपहर बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की और से बच्चों के हित से जुड़ी कानूनी जानकारी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुपरवाइजरो को संबोधित करते हुए डीपीओ परमिंदर कौर ने कहा कि उन्हें जहां भी अपने आसपास ऐसे बच्चे नजर आए जिनका शोषण हो रहा है तुरंत विभाग को सूचित करें बड़ी कार्रवाई होगी।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को सुपरवाइजर को और आंगनवाड़ी वर्कर के साथ बच्चों से संबंधित कुछ जानकारियां साझा की।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चंचल ने भी बच्चों को कैसे शोषण से बचाया जा सके के बारे में जानकारी दी ।इस मौके पर सीडीपीओ लक्ष्मी के अलावा प्रीति कुंडू ,ज्योति रानी सोमवती, पूजा मलिक व आंगनबाड़ी कर्मी मौजूद रही।

Comments