16 अगस्त को किया जाएगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
BOL PANIPAT : 14 अगस्त। एनआईआईटी गुरुग्राम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बेरोजगार प्रार्थियों के रिलेशनशिप मैनेजर पदों के भरने के लिए जिला में 16 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में इच्छुक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम स्नातक पास सहित अपने सभी दस्तावेजों को लघु सचिवालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय में कमरा नंबर 420 में प्रात 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लेकर पहुंच सकते हैं। प्रार्थी की उम्र 18 से 25 साल तक के बीच में होनी जरूरी है।

Comments