जिलाधीश डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने रबी की फसलों की खरीद को लेकर मण्डियों में व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
BOL PANIPAT , 28 मार्च। एक अप्रैल से होने वाली रबी की फसलों की खरीद को लेकर जिलाधीश डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मण्डियों में व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
आदेशानुसार नोडल ऑफिसर पानीपत एसडीएम ब्रहमप्रकाश के साथ नायब तहसीलदार सौरभ कुमार व कानूनगो विजेन्द्र सिंह पानीपत मण्डी के लिए, जीएम रोड़वेज विक्रम कम्बोज व कानूनगो इरफान अली बाबरपुर मण्डी के लिए, नोडल ऑफिसर एमडी शुगर मील के साथ नायब तहसीलदार अमित माथूर व कानूनगो महेन्द्र मडलौडा मण्डी के लिए, नोडल ऑफिसर समालखा एसडीएम अमित कुमार व नायब तहसीलदार बलवान सिंह व कानूनगो राजेश कुमार समालखा मण्डी के लिए व बीडीपीओ बापौली शक्ति सिंह व कानूनगो राजेश व कानूनगो नरेश कुमार सनौली, बबैल बापौली मण्डी के लिए, नोडल ऑफिसर इसराना एसडीएम आशिष्ठï वशिष्ठï, इसराना नायब तहसीलदार अस्तित्वा पाराशर व कानूनगो कुलविन्द्र को इसराना, नौल्था व उरलाना मण्डी के लिए तथा कानूनगो महावीर को अहर छिछड़ाना मण्डी के लिए नियुक्त किए गए हैं।
सभी अधिकारी मण्डियों में हर रोज फसल की खरीद को सरल बनाने के लिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करेंगे। यही नहीं वाहनों के आवागमन और फसलों की खरीद करवाना भी सुनिश्चित करेंगे। ये सभी अधिकारी आढ़ती एसोसिएशन, मार्केट कमेटी सचिव के साथ मिटिंग करना सुनिश्चित करेंगे। मण्डियों में बारदाना, तिरपाल, इलैक्ट्रोनिक भार मापक, झरना, कैरेट, जल, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था करवाना भी सुनश्चिित करेंगे। दैनिक आधार पर मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर आने वाली शिकायतों और समस्याओं का समाधान कृषि और मार्केट कमेटी के अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे।

Comments