समालखा नगर पालिका चुनाव: 17 वार्डों में 34 बूथों पर मतदान होगा।
BOL PANIPAT : समालखा 18 जून-एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी मलिक व समालखा डीएसपी प्रदीप कुमार ने शनिवार सांय विभिन्न बूथों का दौरा कर पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण कर उन्हें हिदायत दी कि मतदान केंद्र के अंदर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी के अलावा अधिकृत एजेंट ही बैठेंगे। उसके अतिरिक्त कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतदान केंद्र में ना हो।

उन्होंने कहा कि चुनाव डयूटी में नियुक्त सैक्टर अधिकारी, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट इन आदेशों को लागू करवाने के लिए जिम्मेदार होंगे। इसी प्रकार ऐसे बूथों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई भी व्यक्ति मोबाईल फोन, कोड लैस फोन, वायरलैस सैट इत्यादि का प्रयोग पोलिंग स्टेशन की 100 मीटर की परिधि में नहीं कर सकेगा। कोई उम्मीदवार या पार्टी भी टेंट इत्यादि भी 100 मीटर के दायरे से बाहर लगाना सुनिश्चित करें। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों का उल्लघंन करेगा तो उसके विरूद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन आयोग की हिदायतों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी ताकि इस चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाया जा सके। प्रशासन द्वारा सभी पोलिंग पार्टियों के लिए मतदान केन्द्र पर ही रहने व खाने की व्यवस्था की गई है।
अश्वनी मलिक ने बताया कि नगरपालिका समालखा के चेयरमैन व पार्षदों के चुनाव के लिए 17 वार्डों में 34 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए 17 ड्यूटी मजिस्ट्रेट,6 सेक्टर ऑफिसर लगाए गए हैं।

Comments