एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन (MoU)
BOL PANIPAT शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत ने इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (CMA) के साथ एक स्मरण-पत्र (Memorandum of Understanding – MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक और पेशेवर सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हस्ताक्षर समारोह कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य Dr. Anupam Arora, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, CMA संस्था के वरिष्ठ प्रतिनिधिगण और छात्रगण उपस्थित रहे। दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य कॉमर्स और मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को कॉस्ट और मैनेजमेंट अकाउंटिंग, वित्तीय प्रबंधन, और बिज़नेस एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में उच्च स्तरीय ज्ञान और व्यावसायिक दक्षता प्रदान करना है। इस MoU के माध्यम से छात्र CMA के विशेषज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, और उन्हें प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के प्रति मार्गदर्शन, गेस्ट लेक्चर, प्रैक्टिकल वर्कशॉप, और इंटर्नशिप जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा –
“हमारे विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए यह MoU एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे उन्हें केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट और इंडस्ट्री की व्यावहारिक समझ भी प्राप्त होगी। हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थी न केवल शिक्षित, बल्कि दक्ष और आत्मनिर्भर बनें।”
CMA संस्था के प्रतिनिधि डॉ. विधु मित्तल और डॉ. रेखा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा –
“यह साझेदारी CMA इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा प्रयास है कि हम देश के हर कोने में स्थित संस्थानों के साथ मिलकर विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की प्रोफेशनल शिक्षा और ट्रेनिंग उपलब्ध कराएं।”
समारोह में कॉमर्स शिक्षण संकाय से डॉ. नवीन गोयल, प्रो. पवन सिंगला, डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. दीपिका अरोड़ा, डॉ. पवन कुमार, प्रो. मनोज, प्रो. शिल्पा, प्रो. आशीष, प्रो. पूजा मौजुद रहे। उपस्थित छात्रों में इस MoU को लेकर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। उन्हें उम्मीद है कि इस सहयोग से उनके करियर को नई दिशा और बेहतर अवसर मिलेंगे।

Comments