दयाल सिंह स्कूल में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस
BOL PANIPAT : 21 फरवरी, 2022। ,सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में आज ‘अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस‘ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता कुमार तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से यू के जी के छात्र-छात्राओं ने ‘आओ मातृभाषा में वार्तालाप करें‘ गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा प्रथम से दूसरी के छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय में ले जाकर पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कक्षा तीसरी से पाँचवीं के बच्चों ने क्षेत्रीय भाषाओं की पुस्तकों का अध्ययन किया। कक्षा छठी में वाद-विवाद प्रतियोगिता और कक्षा सातवीं में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा आठवीं के छात्रों ने अपनी मातृभाषा में पेंटिग के माध्यम से कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर एवं उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विभिन्न मातृभाषाओं का सम्मान करना रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि मातृभाषा ही एक ऐसी चीज़ है जो व्यक्ति की सभ्यता और संस्कृति को दर्शाती हैं। मातृभाषा से न केवल हमारा विकास होता हैं बल्कि ये हमें हमारे राष्ट्र से भी जोड़ती हैं इसलिए हमें अपनी-अपनी मातृभाषाओं का सम्मान के साथ- साथ दूसरों की मातृभाषाओं का भी सम्मान करना चाहिए।

Comments