अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने प्रदीप रेढू
BOL PANIPAT : अखिल भारत हिंदू महासभा की तरफ से रविवार को सीनियर पत्रकार प्रदीप रेढू को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। पटका पहनाकर प्रदीप रेढू को हिन्दू महासभा में शमिल किया गया।जिला अध्यक्ष गुरनाम सिंह को बनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरदीप राजवंश प्रान्त महामंत्री द्वारा की गयी। ही हिन्दू महासभा की तरफ से जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप रेढू ने कहा महासभा से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है,उन्हें गर्व है कि वो महासभा से जुड़कर समाज हित मे हिन्दू हित मे कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि महासभा की तरफ से जो पद उन्हें दिया है उसकी गरिमा रखते हुए पूरी ईमानदारी और मेहनत से महासभा के लिए कार्य करेंगे।इस मौके पर अमित व्यास,राजीव जैन अभिमन्यु शर्मा,गुरनाम सिंह राकेश व महासभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Comments