Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


भारतीय जनता पार्टी की सबसे ज्यादा सदस्य बनाने पर संजय अग्रवाल को किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 9, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत शहरी विधानसभा की सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन पानीपत शहरी विधानसभा से विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में किया गया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट , विधायक प्रमोद विज , करनाल लोकसभा से सांसद मनोहर लाल खट्टर के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा द्वारा विधानसभा में सबसे ज्यादा भाजपा के सदस्य बनाने पर भाजपा नेता संजय अग्रवाल को सम्मानित किया वहीं जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट जी ने जानकारी देते हो बताया कि भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने सदस्य अभियान के दौरान पानीपत शहरी विधानसभा में सबसे ज्यादा मेंबर बना कर पार्टी को ज्यादा मजबूत करने का कार्य किया उन्होंने लगभग 8 हजार के करीब सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ाया। वही भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार से पार्टी ने उनकी सदस्य बनाने की जिम्मेदारी लगाई थी अपने कर्तव्य को समझते हुए पार्टी के लिए कार्य किया है और जब भी पार्टी किसी भी प्रकार की ड्यूटी लगाएगी। वह ऐसे तन मन धन से पार्टी की सेवा में कार्य करते रहेंगे। वहीं इस दौरान शहरी विधायक प्रमोद विज ने भी भाजपा नेता संजय अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी को संजय अग्रवाल के रूप में बहुत ही मेहनत एवं अपने कर्तव्य का पालन करने वाला कार्यकर्ता मिला है संजय अग्रवाल के भाजपा में आने से पार्टी और ज्यादा मजबूत हुई है वही करनाल लोकसभा से सांसद मनोहर लाल खट्टर के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा जी ने भी संजय अग्रवाल को सबसे ज्यादा मेंबर बनाने पर शुभकामनाएं दी।

Comments