Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


-आप जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने दिव्यांग स्कूल के बच्चों के साथ मनाई गांधी जयंती

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 2, 2023 Tags: ,

-राकेश चुघ ने दिव्यांग स्कूल के बच्चों को की पाठय सामग्री वितरीत

BOL PANIPAT , 2 अक्तूबर। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधनमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को सेक्टर 13-17 स्थित एक सहारा दिव्यांग स्कूल के बच्चों के साथ मनाई। इस मौके पर आप जिला अध्यक्ष राकेश चुघ, आप नेता जोनी चावला, दीपक बगा व विपिन ने दिव्यांग बच्चों के साथ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। वहीं राकेश चुघ ने दिव्यांग स्कूल के बच्चों को पाठय सामग्री भी वितरीत की गई।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में देश को आजाद करवाने में महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा है। गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर सत्याग्रह चलाकर देश को आजाद करवाया।

Comments