पीआरपीसी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्तदान किया गया
BOL PANIPAT : पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने इंडियनऑयल पानीपत एससी/एसटी इम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिऐशन (आईपीसेवा) के सहयोग से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पानीपत के संरक्षण में दिनांक 11.04.2025 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर का उदघाटन एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कल्याण केंद्र में किया। इस अवसर पर चूरामन, कार्यकारी निदेशक (परियोजना) ओमप्रकाश, मुख्य-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ गीता दत्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, व उनकी टीम, रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉ पूजा, बीटीओ इंचार्ज, आईपीसेवा के प्रधान राजेश कुमार व उनकी टीम तथा पीआरपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में एम एल डहरीया ने कहा कि रक्तदान महादान है क्योंकि यह एक जीवन रक्षक उपहार की तरह लोगों की जान बचाने का परोपकारी कार्य है। अत: हम सभी को निसंकोच बार-बार रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से न केवल हम दूसरों की जान बचाने में मदद करते हैं बल्कि यह रक्तदाता के स्वयं की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है तथा हमारी शारीरिक एवं मानसिक सेहत को बेहतर करता है।
इस अवसर पर चूरामन तथा राजेश कुमार ने भी रक्तदान के महत्व पर अपने प्रेरक विचार रखे। चूरामन कार्यकारी निदेशक (परियोजना) एवं ओमप्रकाश, मुख्य-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में पानीपत रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के कर्मचारियों, उनके परिजनो व ठेका कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया व 110 से अधिक यूनिट रक्तदान किया ।
एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने सभी संबंधितों, विशेषकर आईपीसेवा टीम के सभी प्रतिनिधियों का इस नेक, परोपकारी तथा नोबेल कार्य के सफल आयोजन में निष्ठावान सहयोग हेतु भूरी भूरी प्रशंसा की व सभी रक्तदान करने वालों की खुले मन से सराहना की। इसके अलावा उन्होंने इस प्रकार के जन हित के कार्य करते रहने के लिए प्रेरित भी किया ।

Comments