Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 26, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा बी ए फाइनल ईयर होनर्स, बी ए फंक्शनल फाइनल ईयर तथा एम ए फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई जिसमें आईबी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, अंग्रेजी विभागाध्यक्षा  डॉ. नीलम तथा विभाग के अन्य सदस्य मौजूद रहे।  इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा लगातार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि यह विदाई  शिक्षा का अंत नहीं बल्कि कुछ नया सीखने की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी एक संस्था का दर्पण होता है। वह कॉलेज में सीखी हुई बातों को समाज में व्यक्त करने का सजीव माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भविष्य में आने वाली चुनौतियो का सामना करते हुए बुलंदियों को छूने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्षा  डॉ. नीलम ने कहा कि विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए एक भावुक पल होता है। कॉलेज के समयकाल में जो संबंध विद्यार्थियों तथा अध्यापकों के बीच स्थापित होता है, उसकी अनमोल स्मृतियां जीवनभर उनके साथ रहती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।  विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भिन्न-भिन्न गतिविधियों जैसे नृत्य, सामूहिक नृत्य व गायन आदि में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में एम ए फाइनल की रोशनी ने एक भावुक विदाई भाषण दिया।  विदाई समारोह में एम ए फाइनल की रिया  मिस फेयरवेल और प्राची मिस ऑल राउंडर रही। इसी प्रकार बी ए ऑनर्स फाइनल ईयर से साहिल  मिस्टर फेयरवेल तथा  हरसिमरन मिस फेयरवेल चुने गए। इसी प्रकार बी ए फंक्शनल फाइनल ईयर से मनीष ने  मिस्टर फेयरवेल तथा पूजा ने  मिस फेयरवेल का खिताब जीता। इस अवसर पर रिया , संजना, कोमल, आकांक्षा  तथा कशिश ने मंच संचालन किया। इस समारोह में अंग्रेजी विभाग से डॉ निधि मल्होत्रा, डॉ स्वाति पुनिया, डॉ नेहा पुनिया,  डॉ मधु शर्मा, डॉ विनय वाधवा,   सोनल,  रेखा शर्मा,  प्रिया बरेजा,  प्रिया सदाना और राहुल मौजूद रहे।

Comments