इनरव्हील क्लब ने ज़रूरतमंद बच्चों को सिखाई दिवाली के लिए रंग-बिरंगी कंदील बनाना
रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने सीखी कला, त्योहार की खुशियों में लिया हिस्सा
BOL PANIPAT। दीपावली खुशियों, रोशनी और आपसी प्रेम का त्योहार है। इसी भावना को साकार करते हुए इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की ओर से ज़रूरतमंद बच्चों के लिए आकाशदीप’ या ‘आकाश कंदील’ (पेपर लालटेन) बनाने की गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को रंग-बिरंगी और आकर्षक लालटेन बनाना व उन्हें सजाना सिखाया गया।
गतिविधि के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने और नई कला सीखने का अवसर मिला। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ लालटेन बनाई और उन्हें सुंदर रंगों व सजावटी सामग्री से आकर्षक रूप दिया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी।
इन्नरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने कहा कि
क्लब का उद्देश्य बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उन्हें त्योहारों की खुशियों में सहभागी बनाना था। इस पहल के माध्यम से बच्चों में कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ दीपावली पर खुशियां बांटने, समावेशिता और आपसी सहयोग का संदेश भी दिया गया।
ज़ोनल क्लब कोर्डिनेटर डॉ.अनु कालड़ा ने कहा कि परंपरागत रूप से इसे बांस या लकड़ी के हल्के फ्रेम और रंगीन कागज या कपड़े से बनाया जाता है।
सचिव मंजरी गोयल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इन्हें अपने घर के मुख्य द्वार या छत पर टांग सकतें हैं। जबकि सम्पादक डॉ.दीप्ति जैन ने कहा कि यह बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।
यह जानकारी क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट कंचन सागर ने दी।

Comments