अन्तर सदन हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में आज अन्तर सदन हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।सभी सदनो के बच्चों ने भावपूर्ण तरीके से गाया। सभी सदनों की प्रस्तुति ने सभागार में बैठे सभी को कविता के रस में डुबो दिया आज के इस परिपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। आज के कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा एवं रितु गोयल ने निभाई उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम कोई एक प्रतियोगिता कार्यक्रम नहीं है प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति को ढूंढना आज के लिए कठिन कार्य था विवेकानंद सदन प्रथम स्थान पर टैगोर सदन द्वितीय स्थान परऔर दयानंद सदन तीसरे स्थान पर रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा ने आज के सफल प्रोग्राम के लिए सभी को बधाई दी और सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया

Comments