Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार का ध्येय हर वर्ग की समस्या का सीमित समय अवधि में समाधान करना : उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 1, 2025 Tags: , , , , ,

-जनता समाधान शिविर में सप्ताह में दो दिन अधिकारी जनता की समस्याओं का तल्काल समाधान करने पर ध्यान केंद्रित करें
-शिविर में पुलिस, पेंशन, क्रीड विभाग से जुड़ी 31 समस्याएं पहुंची, उपायुक्त ने दिये समाधान के निर्देश
-शुक्रवार को होगी समस्याओं की समीक्षा बैठक

BOL PANIPAT , 1 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा ने जनता के हितों का ध्यान में रखते हुए सप्ताह में 2 दिन आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर कार्यक्रम की गुरूवार को जिला सचिवालय सभागार में जनसुनवाई करते हुए उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनहित है। इसमें अधिकारियों को और तीव्रता से कार्य करने की आवश्यकता है। जनता समाधान शिविर में जो लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं उनका प्रशासन के प्रति अटूट भरोसा है। इस पर हमें हर हाल में खरा उतरना है। आम नागरिक की समस्याओं को अपना मानकर उसका समाधान करना है। अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले की उनके द्वारा बरती गई कौताही का जनता के साथ खिलवाड़ होगा। उन्होंने अधिकारियों को इमानदारी से डयूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिये।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार मॉनटरिंग बरती जा रही है। इस बड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार का एक ही ध्येय है कि किसी भी वर्ग की कोई भी समस्या हो उसका सीमित समय अवधि में नितांत रूप से समाधान होना चाहिए। इसी कड़ी में पूरा प्रशासन सप्ताह में दो दिन दो घंटें लोगों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनक र उनका समाधान कर रहा है। पूरे प्रशासन का ध्यान लोगों की समस्याओं के निदान पर केन्द्रित है। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में और रूचि लें व कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं की हर शुक्रवार को समीक्षा की जाती है। अधिकारी इस समीक्षा बैठक में मौजूद रहे व उनके विभाग से सम्बंधित जो भी समस्याएं पैंडिंग है उनका निस्तारण करें।
एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश व निगम संयुक्त आयुक्त डॉ.संजय ने जनता समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि समाधान शिविर में गर्मी को नजरअंदाज करके दूर दराज से नागरिक पहुंच रहे है। आमजन के प्रति प्रशासन का उदारता पूर्ण रवैया है। जो भी नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में पहुंच रहा है उसे भरोसा होना चाहिए कि प्रशासन दो घण्टे उनकी समस्याओं के समाधान को दे रहा है। सभी विभागों के अधिकारी इन दो घण्टों में अपने-अपने विभागों की समस्याओं का मंथन, चिंतन करते हैं व उनका यही प्रयास रहता है कि कम से कम समय में आम जन की समस्याओं का समस्याओं का समाधान निकले। समाधान शिविर में जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शुक्रवार को होने वाली समीक्षा बैठक में जरूर पहुंचे व अपने विभाग से जुड़ी समस्याओं का निदान करें।
       समाधान शिविर में पुलिस विभाग, पैंशन विभाग, क्रिड विभाग से जुड़ी 31 समस्याएं लोगों ने प्रशासन से समक्ष रखी। उपायुक्त ने प्रशासन के अधिकारियों के सहयोग से ज्यादातर का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को बताया कि समाधान शिविर में पिछली समस्याओं को भी वे साथ-साथ समाधान करें। समाधान शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता रंजिता कौशिक ने बलाना, चिमराड़ा, पुठ्ïठर व माण्डी के लोगों की आवश्यक समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा व उनका समाधान करने का अनुरोध किया। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय स्कीम के तहत मिली राशि का शेष हिस्सा दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने व परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने की प्रशासन से प्रार्थना की। उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
    प्रार्थी सरोज वासी ब्राहम्णमाजरा ने उपायुक्त से प्लाट के सामने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए प्रार्थना की। उपायुक्त ने एस.ई. को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। प्रार्थी रीना वासी पसीना खुर्द ने उपायुक्त से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अनुरोध किया। उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए। डाहर वासी विक्की पंच, पवन कुमार, जयसिंह, अनील, हरेन्द्र व विक्की ने गांव में सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी डयूटी का सही प्रकार से निर्वहन ना करने की शिकायत प्रशासन के समक्ष की। उपायुक्त ने डीडीपीओ को जांच के आदेश दिए।
    प्रार्थी पवन कुमार वासी दिवाना ने प्रशासन से अविवाहित पैंशन बनवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी प्रकार की प्रक्रियाएं पूरी कर रखी हैं लेकिन अभी तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिला पाया है। उपायुक्त ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रार्थी रूमा देवी वासी जलालपुर ने दिव्यांग पैंशन बनवाने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की। उपायुक्त ने डीएसडब्ल्यूओ को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में मुसडन वासी राज नगर ने विधवा पैंशन बनावाने के लिए उपायुक्त से अनुरोध किया। उपायुक्त ने तत्काल कार्यवाही करते हुए संज्ञान लेने के निर्देश दिए।  
इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल,डीएसपी सतीश वत्स,जन स्वास्थ्य  विभाग के कार्यकारी अभियंता करण  बहल, डीडीपीओ राजेश शर्मा, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, खेल प्रशिक्षक सुषमा, ईएसआई दीप शिखा, पशु चिकित्सक डॉ. अशोक, कृषि विभाग के एसडीओ राधे श्याम, पुलिस कैपलेड अधिकारी सुरेश, हैल्प डैस्क से संजीव शर्मा व जोगिंद्र मौजूद रहे।

Comments