Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


कौशल विकास योजना के तहत रोजग़ार के लिए युवाओं को करें जागरुक: एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 9, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 सितम्बर। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के जरिए युवा अपना भविष्य संवार रहे हैं। इस योजना के तहत जिला के हजारों युवा प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त रोजगार प्राप्त कर रहें हैं। इनमें युवाओं के साथ-साथ विवाहित महिलाएं व छात्राएं भी शामिल हैं।
कौशल विकास योजना को लेकर अतरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने गत दिवस लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में जिला स्किल डेवलपमेंट कम डीएससी की कमेटी सहित शहर की प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को कौशल विकास के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरुक किया जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में स्किल विभाग द्वारा इलेक्ट्रिशियन, डाटा इंट्री आपरेटर, सिलाई और ब्यूटीशियन आदि कोर्सों की ट्रेनिंग दी जा रहीं है। इस योजना के तहत प्रशिक्षार्थियों को तीन से छ: मास की ट्रेनिंग दी जाती है। इस अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार व स्किल कार्यक्रम अधिकारी राहुल सैनी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments