जानलेवा हमला करने मामले में हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को यूपी की सहारनपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ।
BOL PANIPAT : 04 मई 2025, सीआईए वन पुलिस टीम रिफाइनरी टाउनशिप गेट नंबर दो के सामने किराना दुकान संचालक पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने मामले में आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को शनिवार को यूपी की सहारनपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी की पहचान निशांत निवासी रानीला दयालपुर सहारनपुर यूपी के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने जानलेवा हमले की उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मनीष उर्फ बिहारी निवासी कुताना व शुभम निवासी सरफाबाद माजरा करनाल को वारदात के महज एक सप्ताह बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जानलेवा हमले की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था आरोपी मनीष ने किराना संचालक के साथ हुई मामूली कहासुनी की रंजिश रख फुफेरे भाई शुभम के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी मनीष ने वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल निशांत पुत्र धर्मेंद्र निवासी रानीला दयालपुर सहारनपुर यूपी से 6500 रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था।
दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल व बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी मनीष व शुभम को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद असला सप्लायर आरोपी निशांत की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी निशांत चोरी के मामले में यूपी की सहारनपुर जेल में बंद था। शनिवार को पुलिस टीम आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी निशांत ने पूछताछ में आरोपी मनीष को देसी पिस्तौल बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी निशांत ने अवैध देसी पिस्तौल बेचकर हासिल की नगदी खर्च कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी निशांत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
यह है मामला
थाना सदर में विनोद पुत्र मूलकी राम निवासी बांसा करनाल हाल ददलाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने रिफाइनरी टाउनशिप के गेट नंबर 2 के सामने किराना की दुकान की हुई है। 4 मार्च को दोपहर बाद करीब 2:45 बजे वह दुकान के काउंटर के पास कुर्सी पर बैठा था। तभी गांव खोराखेड़ी की और से एक काले रंग की बाइक पर दो युवक आए। जिन्होंने मुंह को परने से ढका हुआ था। दुकान के सामने बाइक धीमी कर पीछे बैठे युवक ने हाथ में ली पिस्तौल से उस पर गोली चला दी। गोली काउंटर के नीचे लगी ईट में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार दोनों आरोपी पिस्तौल को हवा में लहराते हुए ददलाना की तरफ फरार हो गए। विनोद की शिकायत पर थाना सदर में बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments