जी.डी.गोयंका स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व से परिचित कराना था।
एक विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने रक्षा बन्धन के महत्व पर कविता, भाषण, गीत, एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने आपसी प्रेम, सम्मान और भाई-बहन के अटूट संबंध का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियाँ स्वयं तैयार कीं। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बाँधकर अपनी स्नेह भावना को प्रकट किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आदित्य कुमार ने विद्यार्थियों को रक्षा बंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी प्रेम और सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भी सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे पर्व हमें हमारी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ते हैं। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन युवराज जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments