Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कार्य में रुचि ले अधिकारी: डॉक्टर किरण सिंह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 5, 2025 Tags: , , , , ,

-सीईओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक और योजनाओं की प्रगति जानी

BOL PANIPAT , 5 मई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर किरण सिंह ने सोमवार को कार्यालय में  अधिकारियों,कर्मचारियों की बैठक ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला परिषद सीईओ ने जिले में संचालित की जा रही हरियाणा सरकार की विकास योजनाओं के बारे में भी समीक्षा की और तीव्रता से योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए।
    डॉक्टर किरण सिंह ने बताया कि अधिकारियों को योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए और कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित की जारी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करना है ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर डिप्टी सीईओ कंचन लता व अन्य सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments