Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 40 लाख की ठगी करने के आरोपी के जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 14, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 मई 2025, थाना समालखा पुलिस टीम सोनीपत के महमुदपुर निवासी युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रूपए की ठगी करने के आरोपी को मंगलवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ठगी के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था।
थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया आरोपी के कब्जे से ठगी गई राशि में से 6500 रूपए बरामद कर बुधवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

यह है मामला

उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय समालखा में सोनीपत के गांव महमूदपुर निवासी सुमित पुत्र बिजेंद्र ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी बूआ का लड़का अमेरिका गया हुआ है। वह भी विदेश में जाकर काम करना चाहता था। उसने अपने फुफा नरेश से बात की। फुफा नरेश ने गांव आटा निवासी रविंद्र से अपने दूसरे बेट मोहित व उसको विदेश भेजने की बात की। रविंद्र ने दोनों के अमेरिका भेजने के 80 लाख रूपए मांगे। फाइनल होने पर जून 2023 में फुफा नरेश ने रविंद्र को 40 लाख रूपए कैश व जुलाई में 30 लाख रूपए आरटीजीएस कर दे दिए। फरवरी 2024 में 4.50लाख रूपए कैश घर जाकर दिए, वहा पर बबली पत्नी सुरेंद्र भी मौजूद थी।
28 जुलाई 2023 को मोहित को अमेरिका के लिए रवाना कर दिया और उसे कुछ दिन रूकने के लिए कहा गया। 5 अगस्त 2023 को रविंद्र उसे अपने साथ दिल्ली ले गया और शाम की फ्लाईट होने की बात कहकर एक युवक के पास छोड़ दिया। 16 अगस्त की फ्लाईट होने की बात कहकर 10 लाख रूपए आरटीजीएस से खाता में डलवा लिए। इंतजार कर वह 17 अगस्त को बुआ के घर आ गया और रविंद्र से संपर्क किया। रविंद्र ने उससे कहा अभी आगे सेटिंग नही हो रही है।
अगस्त में रविंद्र ने उसे दुबई का वीजा व टिकट देकर डॉलर देने की बात कह 5.50लाख रूपए मांगे। रविंद्र, अंकित व अनुज के साथ घर आकर फुफा नरेश से पैसे ले गया। 21 अगस्त 2023 को अंकित के साथ उसे दुबई भेज दिया। करीब 20 दिन वहा रूकने के बाद उसे वापिस इंडिया भेज दिया गया। रविंद्र ने उससे कहा दुबई में दस्तावेज तैयार करवाने में दिक्कत आ रही है वह उसे कनाडा के रास्ते अमेरिका भेजेगा। 15 फरवरी 2024 को रविंद्र ने टूरिस्ट वीजा पर उसे कनाडा भेज दिया। 17 फरवरी 2024 को उसे वहा से डिपोर्ट कर वापिस इंडिया भेज दिया। बात करने पर रविंद्र ने उसे कहा कि कनाडा में अभी सख्ती चल रही है, कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद मार्च 2024 में रविंद्र ने उसे मोरक्को वहा से मई 2024 में सउदी अरब भेज दिया। वहा इनके एजेंटो ने उसका पासपोर्ट छीनकर फाड़ दिया और चैंज करवाई करंसी छीन ली। उसे वहा बंधुआ मजदूर बनाकर प्रताड़ित किया गया। वहा भारतीय दूतावास से संपर्क कर वह सफेद पासपोर्ट से 13 अगस्त 2024 को भारत वापिस आया। यहा आकर उसने रविंद्र से बात कर अपने पैसे मांगे तो रविंद्र ने पैसे देने से मना करते हुए उसे जांन से मारने की धमकी दी। आरोपी रविंद्र ने अपने साथी आरोपियों के साथ साजिश रच कर उससे अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी कर ली।
मामले की प्रारंभिक जांच पड़ताल पश्चात थाना समालखा में सुमित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments