नशा तस्करों के खिलाफ पानीपत पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी.
9 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 9 जून 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास से एक नशा तस्कर को 9 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवीन पुत्र जयराम निवासी डाबर कालोनी पानीपत के रूप में हुई। प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ की वह पानीपत आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए डोडा पोस्त को राजस्थान से खरीद कर लाया था। गहनता से पूछताछ करने व नशा तस्करों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी प्रवीन को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बुधवार को गश्त के दौरान सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम जीटी रोड़ पर सिवाह निर्माणाधीन बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की प्रवीन पुत्र जयराम निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत जो की मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। प्रवीन प्लाटिक का कट्टा लेकर जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास खड़ा है, आरोपी के पास कट्टे में मादक पदार्थ होने की संभावना है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो उसने अपनी पहचान प्रवीन पुत्र जयराम निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी के कट्टे की तलाशी ली तो डोडा पोस्त (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद डोडा पोस्त का वजन करने पर 9 किलो 200 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार आरोपी प्रवीन के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments