गैर इरादतन हत्या के प्रयास करने के चार आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 18 मई 2025, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ गोरी निवासी सिद्धार्थ नगर, विक्की उर्फ पपू निवासी हरि नगर, निमीश उर्फ नींबू निवासी सुभाष कॉलोनी व अजय निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में सैनी कॉलोनी निवासी मनजीत पुत्र कुशल पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके 10 वर्षीय बेटे अर्जुन को 11 मई को पड़ोस में रहने वाली गुड्डो ने बच्चों के झगड़े में पीट दिया था। पत्नी प्रियंका दोपहर करीब 12:00 बजे गुड्डो के घर कहने के लिए गई तो वहा कहासुनी हो गई। पत्नी वापस घर आ गई थी। दोपहर बाद वे सभी घर पर थे। तभी गुड्डो, मिथिलेश, गौरव, अजय व इनके दस बारह अन्य साथी डंडों, सरियें व रॉड से लैस होकर घर के बाहर आए और गली में खड़े होकर उन्हें गाली गलौज करने लगे। पिता कुशलपाल बाहर निकले तो आरोपियों ने डंडें, रॉड व सरिये से वार कर चोट मारी। इसके बाद सभी आरोपी अंदर घुस आए और उसे चोट मारी। पत्नी प्रियंका छुड़ाने लगी तो आरोपी गुड्डो व मिथिलेश ने उसे डंडों से चोट मारी। आसपास के लोगों की भीड़ इक्कठी होते देख आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर ईट पत्थर बरसाते हुए मौके से फरार हो गए। उसके पिता को सिर व हाथों पर काफी चोट आई। जिसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहा डॉक्टर ने रैफर कर दिया बाद में रविंद्रा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
थाना पुराना औद्योगिक में मनजीत की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। दर्ज मामले में बाद में बीएनएस की धारा 110 इजाद की गई थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी गौरव उर्फ गोरी, विक्की उर्फ पपू, निमीश उर्फ नींबू व अजय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक व दो डंडे बरामद कर पूछताछ के बाद रविवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments