Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सीआईए वन पुलिस की टीम ने करीब 2 करोड 5 लाख रुपए की कीमत के 7 कैन्टरो जिसमे एक छीना हुआ कैन्टर व 6 चोरीशुदा कैन्टर व माल को बरामद करके आरोपियों  को भेजा जेल ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अगस्त 2022, सीआईए वन इन्चार्ज इन्सपैक्टर राजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06.07.2022 को समय करीब 2:00 a.m. पर मुद्दई चांदराम पुत्र दयानंद निवासी गांव रिठाल जिला रोहतक जो अपनी गाड़ी HR 46E 9251 मार्का आईसर जो माल समेत भरी हुई थी को अनाज मंडी पानीपत मैं खड़ी करके गाड़ी के अंदर सो रहा था जो दो लड़को ने मुदई के साथ मारपीट करके उसके हाथ-पांव और आंखें बंद कर गाड़ी के अंदर डाल कर साथ ले गए और मुद्दई को सनौली रोड पर फेंक कर उसकी गाड़ी लूट कर ले गए थे जो दिनांक 15-07-2022 को सी.आई.ए-1 पानीपत की टीम दौराने गस्त पडताल जुराईम चौटाला रोड पर मौजूद थी और दौराने गस्त पडताल चौटाला रोड पर नाका बन्दी शुरू की गई जो मुदई चान्द राम पुत्र दयान्नद वासी गाँव रिठाल नरवाल जिला रोहतक भी पुलिस पार्टी के साथ था जो दौराने नाका बन्दी मुदई ने वारदात करने वाली कार को पहचान कर बतलाया की यह आई -10 कार वही कार है जिसने मेरे साथ वारदात की थी जो मुदई की शिनाख्त पर कार आई-10 को काबू करके कार मे बैठे आरोपी शहजाद पुत्र चुनार वासी मिथेपुर गाजियाबाद युपी गिरप्तार किया गया आरोपी को पेश अदालत करते पुलिस रिमांड हासिल किया गया दौराने पुलिस रिमांड आरोपी से मुकदमा हजा मे छिनी हुई गाडी HR 46E 9251 आईशर 3016 रंग लाल व लोडेड मॉल को बरामद करवाया । जो दिनाक 24-7-22 को आरोपी शहजाद @ बबलू उपरोक्त की निशान देही पर आरोपीयान फुरकान पुत्र सहीद वासी गली नम्बर 13 कासिम बिहार नजदीक HP पब्लिक माँडल,स्कूल लोनी गाजियाबाद उतर प्रदेश व अमजद @ असजद पुत्र अबदुल वासी गली नम्बर 13 कासिम बिहार नजदीक HPपब्लिक माँडल स्कूल लोनी गाजियाबाद उतर प्रदेश को मुकदमा हजा मे मेरठ रोड बागपत से विधी अनुसार गिऱफतार किया गया दौराने पुछताछ आरोपी फुरकान उपरोक्त ने मुकदमा हजा मे मुदई चान्द से छिन्ना हुआ पर्स , ड्राईविग लाईसैस , आधार कार्ड, पैन कार्ड व छिन्ने हुऐ 4000 हजार रूपये मे से बचे मुबलिक 1240 रूपये बरामद कराये । अमजद @ असजद उपरोक्त का माननीय अदालत से 3 दिन पुलिस हिरासत रिमाणड हासिल किया गया दौराने रिमाण्ड आरोपी अमजद उपरोकत का दोबारा फर्द इकशाँफ अकिँत किया गया मुताबिक फर्द इकशाँफ आरोपी ने अपने रिहायसी मकान के कमरा मे बिछे बैड के गद्दे के नीचे से मुदई का छिन्ना हुआ मोबाईल REDMI रगं आसमानी निकालकर बरामद कराया उसके बाद आरोपी को जेल मे भेजा गया था ।

सीआईए वन इन्चार्ज इन्सपैक्टर राजपाल ने बताया कि मुकदमा नम्बर 338 दिनाक 20-04-2022 धारा 379, 411 420, IPC थाना चाँन्दनी बाग पानीपत की वारदात बारे 361/22 थाना सै0 29 पानीपत मे फर्द ईन्कसाफ किया. था जिसमे आरोपीयान फुरकान पुत्र सहीद वासी गली नम्बर 13 कासिम बिहार नजदीक HP पब्लिक माँडल,स्कूल लोनी गाजियाबाद उतर प्रदेश, अमजद @ असजद पुत्र अबदुल वासी गली नम्बर 13 कासिम बिहार नजदीक HP पब्लिक माँडल स्कूल लोनी गाजियाबाद उतर प्रदेश व शहजाद पुत्र चुनार वासी मिथेपुर गाजियाबाद युपी के दिनाक 20-08-2022 के लिए प्रौडैक्शन वारन्ट जारी करवाये गये थे दिनांक 20-08-2022 को आरोपीयान शहजाद अली, अमजद @ असजद, फुरकान उपरोक्त के खिलाफ सबुत गुजरने उपरान्त आरोपीयान को मुकदमा हजा मे विधी अनुसार गिरफ्तार किया गया और 2 दिन का रिमाण्ड हिरास्त पुलिस लिया गया आरोपीयान ने मुकदमा हजा मे चोरीशुदा गाडी मोहन बागपत को 2 लाख 10 हजार रूपये मै बेच दिया था और बेचे गये पैसो मे से आरोपीयान ने 70-70 हजार रूपये आपस मे बाट लिऐ थे जिसमे शहजाद ने 11 हजार रुपए, अमजद ने 10 व फुरकान ने 13 हजार रुपए बरामद करवाए । आरोपीयान की निशानदेही पर दिनांक 21-08-2022 को पाली गाँव बागपत गाजियाबाद दिल्ली रोड से मोहन पुत्र सुरत सिह जैन मोहल्ला बागपत को मुकदमा हजा मे शामिल तफतीश किया गया जो आरोपी मोहन उपरोक्त के खिलाफ सबुत गुजरने उपरान्त आरोपी को मुकदमा हजा मे विधिअनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी मोहन का फर्द ईन्कसाफ अकित किया गया । आरोपीयान फुरकान , अमजद @ असजद ,शहजाद का जायज रिमाण्ड हिरास्त पुलिस समाप्त होने पर दिनाक 22-08-2022 को पेश अदालत किया गया । मोहन का 4 दिन का रिमाण्ड हिरास्त पुलिस लिया गया और दिनाक 25-08-2022 को आरोपी मोहन उपरोक्त ने चोरी की खरीदी गई गाडी को नोचन्दी मैला ग्राऊड मेरठ से बरामद करवाया जिसके इजन नम्बर व चैसी नम्बर को चैक किया तो गाडी के ईजन नम्बर व चैसी नम्बर मिटाऐ हुए मिले व इसी गाडी के अन्दर से आरोपी मोहन ने एक ग्रैन्डर निकाल कर बरामद करवाया जिससे ईजन नम्बर व चैसी नम्बर मिटाऐ थे इसके इलावा 5 अन्य गाडियो को आरोपी मोहन उपरोक्त ने बरामद करवाया है जिनको 102 CRPC मे फर्द द्वारा कब्जा पुलिस मे लिया गया आरोपी मोहन उपरोक्त को दिनाक 26-8-2022 को पेश अदालत किया गया । माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जेल मे भेजा गया ।

Comments