कृषि विभाग में संचालित योजनाओं से बदल रही किसानों की स्थिति: अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर राजेंद्र सिंह सोलंकी
-कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर राजेंदर सिंह सोलंकी ने किया विभाग कार्यालय का निरीक्षण
-धान की सीधी बिजाई से किसान होगा मालामाल
BOL PANIPAT , 17 जून। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर राजेंदर सिंह सोलंकी ने मंगलवार को विभाग के कार्यालय का निरीक्षण कर विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विस्तार कृषि से जुड़ी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने जिले में कार्यरत कृषि विभाग के समस्त स्टाफ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की व किसानों के लिए संचालित की जारी योजनाओं की समीक्षा की और उन्हें आगे बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होनें विभाग की विभिन्न स्कीमों जैसे की धान की सीधी बिजाई, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, फसल अवशेष प्रबंधन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्र, नेचुरल फार्मिंग, फसल बीमा योजना अन्य स्कीमें आदि स्कीमों की विस्तृत जानकारी दी।
डॉक्टर सोलंकी ने सभी अधिकारियो को निर्देश दिए कि वे पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करें तथा विभागीय योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है और सभी कर्मचारी इस दिशा में पूर्ण निष्ठा से कार्य करें। अतिरिक्त निदेशक कृषि ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए विशेष रूप से जल संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया।
उन्होंने डायरेक्ट सीडेड राइस योजना एवं मेरा पानी मेरी विरासत योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि ये स्कीमें जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए। इस मौके पर विभाग के डीडीए आत्मा राम गोदारा, एसडीओ देवेंद्र कुहाड़, सुधीर, विजेंदर जागलान, अवतार आदि मौजूद रहे।

Comments