जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा.
BOL PANIPAT , 16 फरवरी। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में गुरूवार को लघु सचिवालय में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने आवश्यक आवश्यक दिशा निर्देश दिए व पिछले महीने के कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने टास्क फोर्स की बैठकों का नियमित आयोजन करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को नकरा इमारतों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिये।
उपायुक्त ने बैठक में निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उपायुक्त ने बैठक में कहा कि जो प्रापर्टी डीलर अवैध कॉलोनिया काटते हैं उन पर ध्यान देने की आवश्यता है। उपायुक्त ने कहा कि सनौली रोड़ पर अनेक स्थानों पर माईन से संबंधित सामान डाल रखा है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि नगरी में अनेक स्थानों पर मैरिज पैलेश है इस पर संज्ञान ले व पता लगाये इन्होंने सीएलयू लिया हुआ है या नहीं। बैठक में उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र ढुल(ना.)नगराधीश राजेश सोनी, डीएसपी धर्मवीर खर्ब के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकरी मौजूद थे।

Comments