पुलिस ने फैक्टरी में श्रमिकों को नशे के खिलाफ जानकारी देकर जागरूक किया।
BOL PANIPAT : 21 जून 2025, नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को समालखा में खलीला रोड पर स्थित फैक्टरी में जागरूक्ता कार्यक्रम आयोजित कर श्रर्मिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया और जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान श्रर्मिकों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार जानकारी देने के साथ ही बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को खराब करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशाखोरी की शुरुआती पहचान, इसकी लत से बचने के उपाय, और यदि कोई व्यक्ति या उनका परिचित इस समस्या से जूझ रहा है तो उन्हें कहा और कैसे मदद मिल सकती है, इस बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
श्रर्मिकों को प्रेरित किया कि वे एक स्वस्थ और नशामुक्त जीवन शैली अपनाएं और अपने आस पास के लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।
जिला में नशा मुक्त अभियान के नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 से 26 जून तक नशे के खिलाफ “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिले में अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए है। पुलिस टीमों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के क्रार्यक्रम आयोजित कर जिसमे नशीली दवाओं व नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव बारे जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है। जो व्यक्ति एक बार नशे के गर्त में फंस जाते हैं तो फिर फंसते ही चले जाते हैं। देश का युवा वर्ग इस दलदल में और अधिक न फसने पाए, इसके लिए सबसे जरूरी है युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताना और नशे के खिलाफ जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि समाज में कई तरह के अपराध तो केवल नशे के कारण होते हैं। कुछ लोग लूट-मार जैसी वारदातों को केवल इसी लिए अंजाम देते हैं ताकि वे नशीले पदार्थों की अपनी जरूरत पूरी कर सकें। आमजन “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” जागरूकता अभियान में जिला पुलिस का सहयोग करें।
इस दौरान नशे से संबंधित कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में देने की अपील की गई ताकी नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके।

Comments