Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को लिंग संवेदनशीलता एवं साइबर क्राइम की दी जानकारी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 सितंबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और लैंगिग समानता को बढावा देने हेतु जागरूकता अभियान चलाए जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम द्वारा बराना गांव के सरकारी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण द्वारा विद्यार्थियों को लिंग संवेदनशीलता एवं साइबर क्राइम के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने विद्यार्थियों को बताया कि लिंग आधारित भेदभाव, उत्पीड़न व हिंसा समाज में असमानता को बढ़ावा देते हैं और इससे बचाव हेतु हर व्यक्ति को संवेदनशील बनना आवश्यक है। उन्होंने लड़का और लड़की को समान अवसर और सम्मान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने बताया कि लिंग भेदभाव करना पुराने रूढ़िवादी समाज की और ले जाता है। जबकि आज हम विकासशील देश के वासी हैं, जहा लड़कों व लड़कियों में कोई भेदभाव नहीं है, ना ही कोई ऐसा क्षेत्र है जहां पर महिलाएं न पहुंच पाई है। आप सभी हमारे देश का भविष्य हो लिंग भेदभाव जैसी कुरीतियों को छोड़कर कंधे से कंधा मिलाकर व समान अधिकारों का प्रयोग करके अपने देश व अपने जीवन को विकसित कर विकास की ओर ले जाएं।

साइबर क्राइम के संबंध में उन्होंने बताया कि इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ ही साइबर अपराधों में भी वृद्धि हो रही है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम्स, फर्जी लिंक, साइबर बुलिंग, ओटीपी फ्रॉड, आदि से संबंधित खतरों के बारे में सचेत किया गया और इससे बचाव के उपाय भी बताए गए। साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे में बताया।

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर अपराध या लैंगिक उत्पीड़न का शिकार होते हैं तो वे बिना डर के इसकी जानकारी अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को दें।

Comments