अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार. दोस्तों में रौब जमाने के लिए यूपी से खरीदकर लाया था.
BOL PANIPAT:29 जुलाई 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने सौदापुर अड्डे पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गुलाबद्दीन पुत्र मोहम्मद अली निवासी नारा के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम वीरवार देर शाम गश्त के दौरान गोहाना रोड एनएफएल नाके पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव सौदापुर अड्डे पर वाहन के इंतजार में कही जाने की फिराक खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश दी तो अड्डे पर खड़ा एक युवक पुलिस टीम को आते देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गुलाबद्दीन पुत्र मोहम्मद अली निवासी नारा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोयर की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी गुलाबद्दीन के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह दोस्तों में रौब जमाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल कुछ दिन पहले यूपी के शामली में एक अज्ञाक युवक से 5 हजार रूपए में खरीद कर लाया था। पुलिस ने आरोपी गुलाबद्दीन को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments