Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में एनईपी 2020 के विषय पर हुआ अनुस्थापन एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 23, 2025 Tags: , , , ,

शैक्षणिक नेतृत्व पर शुरू हुआ शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम : डॉ. गुप्ता

BOL PANIPAT , सोमवार 23 जून 2025, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, सोनीपत के संयुक्त तत्वावधान में मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र ने यूजीसी द्वारा प्रायोजित शैक्षणिक नेतृत्व और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के विषय पर 23 से 30 जून 2025 के बीच सात दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं अनुस्थापन कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीएस विश्वविद्यालय की माननीय  कुलपति  डॉ. सुदेश, मालवीय मिशन की निदेशक डॉ. शैफाली नागपाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने की। मैडम ने बताया की इस शॉर्ट टर्म कोर्स में कौशल विकास, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, भारतीय ज्ञान प्रणाली और बहुभाषीवाद, अनुसंधान और विकास, छात्र विविधता और समावेशी शिक्षा, उच्च शिक्षा और समाज और अकादमिक नेतृत्व, शासन और प्रबंधन जैसे तमाम विषयों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. पंकज चौधरी, को शुभकामनाएं दी साथ ही प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

यूजीसी मालवीय मिशन प्रशिक्षण केंद्र की निदेशक प्रो शेफाली नागपाल ने सभी का स्वागत किया व कोर्स के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने इस कोर्स की विस्तृत रूपरेखा दी व सभी प्रतिभागियों को इसका महत्व बताया वर्तमान में, यूजीसी-मानव संसाधन विकास केंद्र ऐसे पाठ्यक्रमों से शिक्षकों को प्रस्तावित पाठ्यचर्या रूपरेखा के प्रति अभिमुखीकरण करने के साथ-साथ संचार और मूल्यांकन कौशल भी प्रदान करता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के लिए अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करना है। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षण संस्थानों में संकाय सदस्यों की क्षमता निर्माण के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता को पहचाना और पेशेवर और कैरियर विकास के अवसर प्रदान करने का प्रस्ताव दिया गया ताकि शिक्षक उच्च शिक्षा के दायरे में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी पूरी कर सकें।

आर्य महाविधलय के प्रो पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में विशिष्ट विषयों, तकनीकों और पद्धतियों में विषयगत उन्मुखीकरण के माध्यम से शिक्षको को प्रेरणा कौशल और ज्ञान को बढ़ाने और इस प्रकार उनमें सही प्रकार के मूल्यों को विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया, जो बदले में उन्हें नवीन और रचनात्मक कार्यों के लिए पहल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने शिक्षा में नेतृत्व शैली की महत्ता का वर्णन किया और नेतृत्व की गुणवत्ता पर व्याख्यान दिया। प्रो.पंकज चौधरी ने आर्य महाविधलय की और से सभी का स्वागत किया

आज के रिसोर्स पर्सन प्रो.जगदीश जोशी, डायरेक्टर यूजीसी,मालवीय मिशन प्रशिक्षण केंद्र गुजरात विश्व विधालय रहे पहले दिन उनकी चर्चा का विषय भारतीय ज्ञान परम्परा रहा हमारे उपनिषद वेदों महाभारत रामायण,भागवत गीता,आदि में वो सब विधियाँ दी गई है जो कि ज्ञान विज्ञान शिक्षा गणित आदि सीखने के लिए ज़रूरी है आयुर्वेद व योग की सहायता से हम किस तरह से हम तनाव मुक्त जीवन व अपनी मानसिक हालत को सुधार सकते है

इस कार्यशाला में पचास से ज़्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे है अंत में प्रो.पंकज चौधरी ने निदेशक प्रो शेफाली नागपाल, रिसोर्स पर्सन व सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया इसमें सह समन्वयक डॉ.मनीषा नागपाल,प्रो.आस्था गुप्ता, डॉ.सोनिया सोनी आदि मौजूद रहे  

Comments