Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों हेतु ‘रोबर्ट ब्राउनिंग एस ए पोएट ऑफ़ ड्रामेटिक मोनोलॉग (Robert Browning as a poet of  Dramatic Monologue) विषय पर पीपीटी प्रस्तुति का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : महाविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग में एम.ए. प्रीवियस के विद्यार्थियों के लिए सहायक प्रो. रेखा शर्मा द्वारा  “रोबर्ट ब्राउनिंग एस ए पोएट ऑफ़ ड्रामेटिक मोनोलॉग (Robert Browning as a poet of Dramatic Monologue)” विषय पर एक अत्यंत प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक पीपीटी प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विक्टोरियन युग के महान कवि रॉबर्ट ब्राउनिंग की काव्य-विशेषताओं, उनकी नाटकीय एकालाप शैली तथा साहित्य में उनके योगदान से गहराई से परिचित कराना था। प्रस्तुति के दौरान ब्राउनिंग की काव्य-शैली की प्रमुख विशेषताओं—एकल वक्ता (Single Speaker), श्रोता की मौन उपस्थिति, मनोवैज्ञानिक गहराई, चरित्र के माध्यम से भावों की अभिव्यक्ति तथा नाटकीयता—पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही उनकी प्रमुख कविताओं के उदाहरणों द्वारा यह समझाया गया कि किस प्रकार उन्होंने Dramatic Monologue को नई ऊँचाई प्रदान की। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ सहभागिता की तथा प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह  ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, चिंतन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अकादमिक आयोजन न केवल विषय की समझ को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और प्रस्तुति कौशल को भी निखारते हैं। विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम  ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रॉबर्ट ब्राउनिंग जैसे साहित्यकारों का अध्ययन विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शोधपरक दृष्टिकोण अपनाने और साहित्य को जीवन से जोड़कर समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे अपने शैक्षणिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। यह प्रस्तुति ज्ञान, प्रेरणा और आत्मविश्वास का सुंदर संगम सिद्ध हुई। इस अवसर पर विभाग के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply