Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


नन्हे-मुन्नों के स्वागत के लिए किया “वेलकम पार्टी” का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 22, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : DAV पुलिस पब्लिक स्कूल में मंगलवार दिनांक 22-04-2025 को कक्षा नर्सरी से यू० के० जी० तक के विद्यार्थियों के लिए ‘वेलकम पार्टी’ का आयोजन किया गया।  नन्हे-मुन्ने रंग-बिरंगे परिधानों में स्कूल पहुँचे। कुछ बच्चे पार्टी में कार्टून के परिधानों में भी पहुँचे। पार्टी की शुरुआत गायत्री मंत्र के पावन उच्चारण के साथ की गई। बच्चों ने मधुर संगीत की धुनों पर नृत्य का आनंद उठाया। उन्होंने तरह-तरह के हास्यप्रद खेल खेलें तथा मिल-बाँटकर भोजन का आनंद उठाया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा नन्हे-मुन्नों के आत्मविश्वास एवं उत्साह को देखकर अत्यंत प्रसन्न थी। उन्होंने सभी छात्रों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा ये छोटे-छोटे बच्चे नम् मिट्टी की तरह हैं। हमारी अध्यापिकाएँ  सुव्यवस्थित ढंग से प्रशिक्षण देकर इन्हें देश के योग्य नागरिक के रूप में तैयार करेंगी और ये नन्हे-मुन्ने भविष्य में अपने माता-पिता, स्कूल व देश का नाम रोशन करेंगे। तदुपरांत बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार स्टार ऑफ़ द डे,  मिलियन डॉलर स्माइल, मिस्टर एंड मिस डांसिंग दिवा, मिस्टर एंड मिस वैल ड्रेस्ड,ब्यूटीफुल स्माइल, मिस्टर कॉन्फिडेंट , मिस कॉन्फिडेंट आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सभी बच्चों ने पार्टी का लुत्फ पूरे जोश के साथ उठाया।

Comments