Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


बुजुर्ग महिला से चाकू की नोक पर सोने के गहने लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जून 2025, पट्टीकल्याणा स्थित गांधी आश्रम के बाहर बुजुर्ग महिला से चाकू की नोक पर सोने के गहने लूट करने के दो आरोपियों को सीआईए वन पुलिस टीम ने पेप्सी पुल के नजदीक सर्विस लेन से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राधा कृष्णा कॉलोनी दाना मंडी भगता वाला अमृतसर पंजाब निवासी विजय उर्फ रवि व दपाई अमृतसर पंजाब निवासी अमित के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक पंजाब नंबर की एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर पेप्सी पूल के नजदीक जीटी रोड सर्विस लेन पर घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दंबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उक्त बाइक पर सवार होकर 10 जून को सुबह पट्टीकल्याणा में आश्रम के बाहर एक बुजुर्ग महिला से चाकू की नोक पर सोने का कड़ा, चुड़िया व बालियां लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। लूट की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में सोनीपत जिले के जटौली गांव निवासी बुजुर्ग महिला दमयंति की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

थाना समालखा में बुजुर्ग महिला दमयंति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने इलाज के लिए 10 जून को गांधी आश्रम पट्टीकल्याणा में आई हुई थी। 12 जून को सुबह करीब पौने 6 बजे वह आश्रम के बाहर घूम रही थी तो अचानक दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और चाकू दिखाया। उसे हाथ में पहना सोने का कड़ा, चुड़िया व कानों से बाली उतारकर देने को कहा। विरोध करने पर उन्होंने जबरदस्ती हाथ से सोने का कड़ा, चुड़िया काट ली और कानों की बालियां खींच ली। जैवरात लूट कर दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया उन्होंने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी विजय का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया है। आरोपी विजय 5 महीने पहले यूपी की गाजियाबाद जेल से बेल पर बाहर आया था।
पुसिल ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से लूटे गए सोने के जैवरात बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments