दुकान में घूसकर मारपीट करने के और चार आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त चार डंडे बरामद.
BOL PANIPAT : 26 जून 2025, थाना मतलौडा पुलिस ने मडलौडा अड्डे पर मिष्ठान भंडार की दूकान में घूसकर संचालक को चोट मारने मामले में बुधवार को और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोनीपत के कासंडा गांव निवासी अमन, सैयद खेडा गांव निवासी रोनक व मोहित व नूरन खेडा गांव निवासी युगल के रूप में हुई है।
थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने सात साथी आरोपियों सोनीपत जिला के बजाना खुर्द गांव निवासी दीपक, बजाना कला गांव निवासी मोहित, राजलूगढ़ी गांव निवासी राहुल, कासंडा गांव निवासी संजीत, पांची जाट्टान गांव निवासी महेश व झज्जर जिला के दुलहेडा गांव निवासी अभिषेक व आटा गांव निवासी रमन के साथ मिलकर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चार डंडे बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके सात आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन गाड़ी व 2 डंडे बरामद कर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना मतलौडा में गांव मतलौडा निवासी अमित पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकातय में बताया था कि उसने मतलौडा तहसील के सामने बालाजी मिष्ठान भंडार ने नाम से दुकान की हुई है। 14 जून को सुबह करीब 9 बजे एक सफेद रंग की गाड़ी दुकान के बाहर आकर रूकी। जिससे 7/8 लड़के डडों से लैस होकर उतरे और दुकान में घूसकर हमला कर दिया। दुकान में बैठे ग्राहक राहुल निवासी थिराना मोड़ मतलौडा को भी चोट मारी। आरोपियों ने उसका फोन भी तोड़ दिया और चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी सहित फरार हो गए। थाना मतलौडा में अमित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments