Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


नशा समाज के लिए एक गंभीर खतरा है, इसे समाप्त करने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ साथ समाज की सक्रिय भागीदारी एवं जागरूक्ता अत्यंत आवश्यक: एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 26, 2025 Tags: , , , , ,

-अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर दिया नशा मुक्त हरियाणा का संदेश, नशा न करने की दिलाई शपथ

-नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले समाज के प्रबुद्ध नागरिकों व सामाजिक कार्यक्रताओं को किया सम्मानित

BOL PANIPAT : 26 जून 2025, 26 जून वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर पानीपत पुलिस द्वारा जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर नशा मुक्त हरियाणा का संदेश दिया। इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 12 जून से 26 जून तक चलाए गए “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग देने वाले समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह, डीएसपी ट्रेफिक सुरेश कुमार सैनी, एसपी रीडर एएसआई सुभाष, सेना क्लर्क रविंद्र व काफी संख्या में मोजिज व्यक्ति व पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
यश हुडिया आसन कला, देवेंद समालखा, सुरेंद्र ढोढपुर, योगेश माच्छरोली, नरेंद्र पावटी, डॉ मेहरबान राक्सेहडा, बलवीर घनगस मांडी, चेनपाल सरपंच किवाना, राजबीर भापरा, कुलदीप मनाना व मनोज डिकाडला हुए सम्मानित।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज के समय में समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। यह केवल व्यक्ति विशेष के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार व समाज के विकास के मार्ग में बाधा उत्पन्न करता है। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति हमारे भविष्य के लिए अत्यंत चिंताजनक है। पुलिस विभाग इस समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और विभिन्न स्तरों पर सख्त एवं संवेदनशील कदम उठाए जा रहे हैं

जिला के 136 गांव व 30 वार्ड नशा मुक्त घोषित

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों की बरामदगी सुनिश्चित करती है और साथ ही नशे पर रोकथाम के लिए सफल प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों, पार्षदों व आमजन के सहयोग से पुलिस ने जिला के 136 गांवों व 30 वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है।

1018 लोगों को नशे की गर्त से निकाल मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया जा चुका

इसके साथ ही जिला पुलिस द्वारा अब तक 1091 नशा पीड़ित लोगों की पहचान की जा चुकी है। जिनमे से 1018 लोगों की सिविल अस्पताल के डी एडिक्शन सेंटर में काउंसिलिग व चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार प्रदान करवा उक्त लोगों को नशे की गर्त से निकाल कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जा चुका है। यह पानीपत पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता और अथक परिश्रम का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई प्रशासन या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जब समाज के जागरूक नागरिक इस मुहिम में आगे बढ़कर सहयोग करते हैं, तो हम एक बेहतर और स्वस्थ समाज की ओर अग्रसर होते हैं।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि समाज से नशा जैसी बुराई को खत्म करने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 जून से 26 जून तक “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” चलाया गया। अभियान के सफल आयोजन के लिए डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त कर सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे।
अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसमें आमजन का भरपूर सहयोग मिला। लोगों ने अपने क्षेत्र व गांव में नशे जैसा काम ना होने देना व नशे की सूचना पुलिस को देने का भी आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा की भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नशे के प्रति जागरूकता लाने का क्रम जारी रहेगा और पुलिस प्रशासन सदैव समाज के सहयोग से इस अभियान को गति देता रहेगा। जिला पुलिस जागरूकता अभियान के साथ साथ नशा तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है

युवाओं के लिए संदेश

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस अवसर पर युवाओं के लिए संदेश दिया युवा देश की धरोहर है इसलिए वे नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपना व अपने देश प्रदेश का नाम रोशन करें।

78 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 53 अभियोग दर्ज किये गए

जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 25 जून तक नशा तस्करी के 53 अभियोग दर्ज कर 78 नशा तस्करों व सप्लायर को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों पीछे भेजने का काम किया।
इनसे 83 किलो 96 ग्राम गांजा, 2 किलो 887 ग्राम अफीम, 11 किलो 124 ग्राम चरस, 59 किलो 99 ग्राम पोपी हस्क, 856 ग्राम स्मैक, 438 ग्राम हेरोइन व 56 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए है।
नशा तस्करों व नशे की गर्त में फंसे लोगों पर निगरानी के लिए ग्राम प्रहरियों की विशेष रूप से जिम्मेदारी लगाई गई है।

Comments