Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


रैडक्रास द्वारा आयोजित मूल्यांकन/मापतौल शिविर के दौरान 52 दिव्यांगजनों ने किया अप्लाई: रैडक्रास सचिव गौरव राम करण।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 27, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 जून। उपायुक्त एवं जिला रैडक्रास सोसाईटी के प्रधान डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देशानुसार व उपाध्यक्ष अंकुश मिंगलानी तथा हरियाणा रैडक्रास महासचिव महेश जोशी के मार्गदर्शन तथा सचिव, रैडक्रास, पानीपत की अगुवाई में जिला पानीपत के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण जिसमें तिपहिया साईकिल, व्हील चेयर, व बैटराईज तिपहिया साईकिल, बैसाखी इत्यादि उपलब्ध करवाने के उदेश्य से दिनांक 27 जून को जिला रैडक्रास भवन, पानीपत में एल्मिकों के सहयोग से नामांकन व मापतौल शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 52 दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु नामांकन करवाया गया।  
सचिव ने बताया कि रैडक्रास की तरफ से जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द की अगुवाई में लाल चन्द, जसमेर सिंह, सुशील कुमार, प्रवक्ता कला भारद्वाज, अमित कुमार इत्यादि ने अपना दिव्यांगजनों की नामांकन व मूल्याकन में सहायता प्रदान की। शिविर में एल्मिकों, दिल्ली की तरफ से पी. एण्ड ओ डा0 राजेश, ई.एण्ड टी. डा0 सुशील,  आसरा केन्द्र के इंचार्ज प्रवीण लाम्बा, टीम सदस्य मनीषा सैणी, मोनिका, निहाल इत्यादि ने मौके पर आए हुए दिव्यांगजनों का नामांकन व मूल्यांकन किया और पात्र लाभर्थियों को उनकी जरूरत अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड किया गया।
सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि पात्र लाभर्थियों को उनकी जरूरत के सहायक उपकरण जल्द से जल्द प्रदान किये जाएंगे और रैडक्रास द्वारा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन एक निश्चित अंतराल के बाद किया जायेगा।

Comments