Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


इन्नर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन द्वारा गौरैया संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 17, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : इन्नर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने गौरैया संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान का आयोजन किया।
“कहां गई मेरे आंगन की गौरैया” थीम पर आधारित इस सप्ताहव्यापी अभियान के तहत क्लब ने पक्षियों के लिए मिट्टी के जलपात्र वितरित किए और नागरिकों को अपने घरों में गौरैया के लिए सुरक्षित स्थान व पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया।

क्लब की प्रधान रूपाली चोपड़ा ने इस अवसर पर बताया कि सेल्फी विद स्पैरो प्रतियोगिता की भी शुरुआत की, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों से आग्रह किया गया कि वे अपने घरों में रखे गए जलपात्रों या गौरैया के घोंसले के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साँझा करें और क्लब को टैग करें।
टैग करने के लिए
इन्सटाग्राम @iwc_panipat_midtown
फेसबुक @iwc_panipat_midtown
प्रतियोगिता के तहत प्राप्त शीर्ष 5 सर्वश्रेष्ठ सेल्फी/फोटो को चयनित कर आगामी 25 जुलाई 2025 को क्लब के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
क्योंकि गौरैया अब दिखती कम है।
ओ री गौरैया
क्यों नहीं गाती अब तुम
मौसम के गीत
क्यों नहीं फुदकती
मेरे घर-आंगन में…..
इन्हें वापस बुलाने का यह प्रयास न केवल गौरैया संरक्षण के लिए एक सकारात्मक कदम है, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का भी एक सराहनीय माध्यम है।

यह जानकारी कल्ब सम्पादक श्वेता मिगलानी ने दी।

Comments