Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


रोटरी क्लब पानीपत नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में रवि दिलोरी को कॉलर पहना कर शपथ दिलाई गई।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 2, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : रोटरी क्लब पानीपत का शपथ ग्रहण समारोह असंध रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण मोंगिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि डीआरओ राजकुमार भौरिया व डीएसपी सुरेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर क्लब के 66 वे अध्यक्ष के रूप में रवि दिलोरी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण मोंगिया द्वारा कॉलर पहना कर शपथ दिलाई गई। वही अरुण पसरीचा को भी रोटरी पिन लगा कर सचिव का कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम में सभी रोटरी क्लब से रोटेरियंस मौजूद थे और सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। रेखा बजाज ने एम.ओ.सी व इंस्टालेशन चेयरमैन डॉ सुधीर सूद ने सभा का संचालन करते हुए रोटरी क्लब पानीपत के सभी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।

  नवनियुक्त अध्यक्ष रवि दिलोरी ने कहा कि क्लब 66 वे अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालते हुए उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। वह सभी से वायदा करते हैं कि समाज और जनसेवा से जुड़े जितने भी अच्छे प्रोजेक्ट होंगे वह सभी करेंगे। उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान और वृद्धाश्रम उनके आगामी प्रोजेक्ट हैं। रवि ने बताया कि उनकी प्राथमिकता शहर में प्लास्टिक कचरा कम करने के लिए अभियान चलाने की रहेगी इसी के साथ ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए जाएंगे। जिसे वह सभी को साथ लेकर पूरा करेंगे। रोटरी क्लब द्वारा पहले भी समाज सेवा के विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं। भविष्य में भी समाज सेवा के सभी प्रोजेक्ट लगातार जारी रहेंगे।

  रवि ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा, स्कूली बच्चों को वर्दी एवं किताबें वितरण करना और अन्य सभी प्रकार के जन सेवा के कार्य उनका मुख्य उद्देश्य है। क्लब के सभी सीनियर सदस्यों के मार्गदर्शन और सहयोग के साथ समाज सेवा और सोसाइटी हित के सभी कार्य करेंगे। वहीं कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रधान रवि दिलोरी के नेतृत्व में क्लब में 15 नए सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर रोटरी परिवार में शामिल भी किया गया।

  इस मौके पर क्लब के सभी मेंबर्स के अलावा एडिशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल बरेजा एवं प्रेम अरोड़ा, वरुण दुआ, रमेश बजाज, रंजीत भाटिया व रमन अनेजा, सुदर्शन चुघ, सुरेश गुगलानी, विनोद खण्डेलवाल, कमल रामदेव, गौरव चावला, डॉ. केवल वर्मा, जसबीर कपूर, हिमांशु सिंगला, राजेन्द्र खुराना, शशि चड्ढा, सुमित मित्तल सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments