सुविधाओं का रखा ख्याल.नायब सैनी ने कर दिया कमाल।
-परीक्षार्थियों ने की प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की जमकर प्रशंसा।
-आने जाने से लेकर, जलपान की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर परीक्षार्थी हुए खुश।
-बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरी पाना हुआ आसान।
BOL PANIPAT 26 जुलाई– शनिवार को पानीपत जिला में सीईटी का पेपर देने पहुंचे अन्य जिलों के परीक्षार्थियों ने प्रदेश सरकार की जमकर सराहना की और दी गई सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद भी किया।
यह कदम राज्य सरकार द्वारा युवाओं की सुविधा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में एक और मजबूत पहल है। शनिवार को सुबह के सत्र में कुल 7 हजार 292 परीक्षार्थी में से 5709 परीक्षार्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने के लिए पहुंचे। सुबह के सत्र में 1583 परीक्षार्थी अनूपस्थित रहे। इसी तरह दोपहर के सत्र में कुल 7 हजार 86 परीक्षार्थियों में से 5 हजार 427 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 1659 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा हर एक परीक्षार्थी का पूरा ध्यान रखा गया है। कोई भी परीक्षार्थी सुविधा से वंचित ना रहे। शनिवार को जीन्द जिले से आने वाले परीक्षार्थी मडलौडा से होते हुए पानीपत के सैक्टर 13-17 में पहुंचें। जहां से उन्हें बसों के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों तक ले जाया गया। इसके लिए बसों के 8 कलस्टर बनाए गए थे। जिनके तहत करीब–– हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचें।

जो परीक्षार्थी दूसरे राज्यों से आएं। उनके लिए भी रोड़वेज द्वारा बस अड्ïडो, रेलवे स्टेशन पर बसों, थ्री व्हीलर व अन्य वाहनों की व्यस्था की गई थी।पानीपत से सोनीपत के लिए परीक्षा देने के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी बसों की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए नया व पुराना बस अड्ïडा, समालखा, मडलौडा, इसराना, बापौली, कुराना, बबैल, चुलकाना, सनौली, उरलाना खुर्द में व्यवस्था की गई थी।
सीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा नि:शुल्क बस सेवा का प्रबंध किया जाना भी सरकार की बहुत बड़ी पहल है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हैल्पलाईन नम्बर जारी किए गए थे जो 24 घण्टे सेवा में रहेंगे।
रात्रि विश्राम हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवासीय व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा को भी लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से सजग रहा और सुरक्षा के पूरी तरह इंतजाम किए गए थे। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह बार-बार फीडबैक भी ले रहे थे।

डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने पानीपत में भिवानी जिले से परीक्षा देने आए मात्र एक परीक्षार्थी का भी पुरा ख्याल रखा और उसके आवागमन से लेकर जलपान इत्यादि की पूरी व्यवस्था देखी। जिला प्रशासन की दिव्यांग परीक्षाओं पर विशेष नजर रही और जिले के सभी 649 दिव्यांगों की सहायता के लिए पटवारी व ग्राम सचिवों लगाया गया था। जिला प्रशासन के साथ साथ परीक्षाओं के सहयोग के लिए सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने हाथ बढाया और खुले तौर पर सहायता की।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने एडीसी डॉ पंकज यादव के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार 26 जुलाई की सीईटी परीक्षा जिला के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न हुई। जिला में परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए पुलिस के 774 जवान व अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंप तैनात किया गया था। सुबह 7 बजे से ही सभी जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी स्थान पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे थे।
इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार सैनी को कड़े निर्देश दिए गए थे कि परीक्षा के दौरान शहर व आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से सुचार और सुदृढ रखें, ताकि आने जाने वाले विद्यार्थियों एव आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Comments