श्री मां गंगे सावन जोत समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की विशेष बैठक का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : श्री हनुमान मंदिर, पटेल नगर, तहसील कैंप में श्री मां गंगे सावन जोत समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से तैयार की गई और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को ड्यूटियां सौंपी गईं। सर्वप्रथम विश्व के सर्व प्राणियों के अच्छे स्वास्थ्य व शान्ति की प्रार्थना की गई । फिर समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी व महासचिव विपिन चावला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया व कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया । कार्यक्रम 31 जुलाई को पानीपत व 2 और 3 अगस्त को हरिद्वार में होगा। 31 जुलाई को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो वृंदा एन्कलेव सैक्टर 13-17 से प्रारम्भ होकर फतेहपुरी चैक से होते हुए श्री हनुमान मन्दिर, पटेल नगर में सम्पन्न होगी। 2 अगस्त को श्री चेतन ज्योति आश्रम में सांय सात बजे माता की चैकी होगी और 3 अगस्त को सावन जोत शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो श्री चेतन ज्योति आश्रम नजदीक सूखी नदी भोपतवाला हरिद्वार से चलकर मुख्य मार्गों से होते हुए हर की पौड़ी पर गंगा मैया की आरती के बाद सम्पन्न होगी । हर कार्यक्रम के उपरांत विशाल अमृततुल्य भण्डारा होगा। पानीपत से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। आज की बैठक में मुख्य रूप से सतकरतार आनन्द, भोला, यश माटा, कमल नयन वर्मा, जय भगवान ग्रोवर, पाशी मल्होत्रा, सतीश बाबा, देवकी नन्दन, राधेश्याम नासा, राज तेल वाला, आशु नन्दा, विनोद कुकरेजा, मनोहर लाल शर्मा, धर्मपाल चोपड़ा, नरेश नारंग, वेद प्रकाश चोपड़ा, तरूण चावला, दीपक सलूजा, सुमित नन्दवानी, महेश नारंग, दिनेश गुलाटी, रजनीश गुप्ता, विपिन चावला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments