एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल ने ओवरऑल ट्राफी हासिल कर स्कूल के नाम का प्रथम लहराया
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 नेशनल खेल(क्लस्टर स्तर) एथलेटिक्स खेलों की मेज़बानी डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा की गई. एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल ने ओवरऑल ट्राफी हासिल कर स्कूल के नाम का प्रथम लहराया. अंडर-14,अंडर-17, अंडर-19 फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल के नाम को बुलंदियों पर पहुँचाया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने इस उपलब्धि पर सभी खेल अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी
डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा नेशनल एथलेटिक्स खेलों की मेजबानी की गई। यह एक दिवसीय नेशनल खेल एथलेटिक्स खेल एवं फुटबॉल अंडर -14, अंडर-17, अंडर-19 रविवार 3 अगस्त 2025 को पुलिस लाईन ग्राउंड, पानीपत में आयोजित किए गए। इस अवसर पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने मुख्यातिथि रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों को जीवन में बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया। इस नेशनल एकदिवसीय नेशनल खेल-कूद एथलेटिक्स खेलों में हरियाणा के डी0ए0वी0 संस्था के 25 स्कूलों के विद्यार्थी प्रतिभागी रहे। जिसके अंतर्गत पानीपत, रोहतक, सोनीपत, झज्जर , भिवानी इत्यादि जिले के लगभग 450 ( 300 लड़के +150 लड़कियाँ) विद्यार्थी प्रतिभागी रहें। इस एथलेटिक्स खेलों के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर की दौड। इसके अलावा शाट पुट, डिस्क थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप विशेष रही। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमिता अरोड़ा जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन के सर्वांगीण विकास हेतु बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जीवन में खेल-कूद के माध्यम से अपना लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अपना शुभाशीष दिया।

Comments