Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


  हार्डवेयर इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया  ।  

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसका विषय हार्डवेयर इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रहा । सभी विद्यार्थियों ने इन विषयों के प्रति अलग-अलग पोस्टर बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन दिया । कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यवसाय और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आम हो गया है। लोग अपने जीवन को आसान बनाने के लिए हर दिन ए.आई. का इस्तेमाल कर रहे हैं । प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो अश्वनी गुप्ता एवं प्रो विनय भारती ने निभाई । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकित बीसीए फर्स्ट, द्वितीय स्थान दीपक बीसीए फर्स्ट और चैनसी बीसीए फर्स्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । अंजलि बीसीए फाइनल ईयर,अनुष्का बीसीए फाइनल ईयर, सौरभ सेकंड ईयर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए । डॉ विक्रम कुमार ने कहा कि नकद पुरस्कार या तत्काल अपडेट का दावा करने वाले अज्ञात स्रोतों से आने वाले लिंक, ईमेल या अटैचमेंट कभी न खोलें, इन अज्ञात स्रोतों से सिक्योरिटी का खतरा हो सकता है । उप-प्राचार्या डॉ.किरण मदान ने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया व विभाग को बधाई दी । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में   दीप्ति जुनेजा, डॉ नीतू,  मोहित, प्रीति मलिक, नीरू, पूजा ,गिन्नी ,अजय, तमन्ना,  टिंकू ने अहम भूमिका निभाई ।

Comments