Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को पूरा करना सुनिश्चित करे अधिकारी: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 5, 2025 Tags: , , , , ,

-जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का शिवाजी स्टेडियम में होगा आयोजन।

-स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दिए दिशा निर्देश।

-13 अगस्त को होगी फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल।

BOL PANIPAT , 5 अगस्त। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय के मीटिंग हाल में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारियां पूरी करने के लिए अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए जिस भी विभाग को जो दायित्व दिया जाए उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

       उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह शिवाजी स्टेडियम में मनाया जाएगा। उन्होंने क्रमवार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिम्मेवारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि रिहर्सल और परेड के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा और साफ-सफाई की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जाएगी। वे इस बारे में पूरा ध्यान रखना सुनिश्चित करें।

           उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी निष्ठा के साथ पूरी करें। स्वतंत्रता दिवस की फाइनल फुल ड्रैस रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए पूरी तैयारियां सुनिश्चित करें।

         बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पार्किंग, परेड की सलामी, मार्च पास्ट के लिए पुलिस विभाग और इसके लिए रिहर्सल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला शिक्षा विभाग को जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ पंकज यादव, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार एसडीएम इसराना नवदीप सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल,डीएसपी सतीश वत्स सहित  सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

Comments