Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


खेलो इंडिया के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीसी सुशील सारवान ने शिवाजी स्टेडियम परिसर में रिहर्सल देखी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 23 मई। 25 मई को सायं 5 बजे स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीसी सुशील सारवान ने सोमवार को शिवाजी स्टेडियम परिसर में रिहर्सल देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने इस कार्यक्रम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सुनियोजित ढंग से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला के उन खिलाडिय़ों को भी आमंत्रित किया जा रहा है जिन्होंने राष्ट्रीय, अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रौशन किया है। खेलों इंडिया यूथ गेम्स में धाकड़ ऑन व्हीलस वाहन, उस पर लगी मशाल और शुभंाकर पहुंचेगा। यह कार्यक्रम आगामी 4 जून से पंचकूला में शुरु होने वाले राष्ट्रीय युवा खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए किया जा रहा है। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, सीटीएम राजेश सोनी, डीएसओ प्रदीप पॉलीवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments